फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का पता पूछने के बहाने बाइक सवारों ने बुजुर्ग महिला के गले से छीनी सोने की चेन

Sun, 30 Jun 2019 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पांवटा साहिब की यमुना विहार कॉलोनी (शमशेरपुर) में शनिवार रात बाइक पर आए दो शातिरों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। महिला घर के गेट के समीप टहल रही थी। एक बाइक पर दो युवक वहां पहुंचे। महिला से किसी व्यक्ति के घर का पता पूछने के बहाने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शातिरों को दबोचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


शनिवार रात को पांवटा के यमुना विहार कॉलोनी शमशेरपुर निवासी पांवटा सिविल अस्पताल के वरिष्ठ शिशु रोग चिकित्सक अमिताभ जैन की बुजुर्ग माता बिमला जैन (78) टहलने के लिए घर से बाहर निकली थी। अपने घर के गेट के समीप ही वह टहल रही थी। इस बीच दो शातिर दोपहिया वाहन सवार पहुंचे। बाइक के पीछे बैठे शातिर ने उतरकर कहा कि आंटी जी मनोज का घर कहां पर है। बुजुर्ग महिला ने ऐसे किसी व्यक्ति के कॉलोनी में होने के बारे में अनभिज्ञता जताई।

लेकिन, जैसे ही महिला ने गेट के तरफ कदम बढ़ाए, शातिर ने पलक झपकते ही बुजुर्ग महिला के गले से करीब एक तोले की सोने की चेन छीन ली। इसके बाद तीव्र गति से दोपहिया सवार शातिर बद्रीपुर की तरफ भाग खड़े हुए। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ जैन ने तुरंत पुलिस थाने में सूचित कर दिया। इसके बाद पांवटा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पांवटा पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें