फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व ससुरालियों से तंग आकर नौजवान ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। पत्नी और ससुरालवालों से तंग आकर एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। चार माह पहले उसकी शादी हुई थी। मृतक की पेंट से मिले सुसाइड नोट के आधार पर थाना कैंट पुलिस ने पत्नी समेत 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक मोहित (23) की मां रेनू वासी निजामद्दीन बस्ती ने पुलिस को दिए बयान मेें कहा कि चार माह पहले उनके बेटे मोहित की शादी सवरन सिंह वासी डेरी वाला जिला अमृतसर की बेटी राजविंदर कौर के साथ हुई थी। राजविंदर कौर की ये दूसरी शादी थी। दोनों के बीच झगड़े होने के कारण उन्हें बस्ती टैंकावाली की गली नंबर-24 में किराये का मकान दिलाकर अलग कर दिया था। मोहित ने अपने मकान में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रेनू ने बताया कि राजविंदर कौर किसी बात पर मोहित से झगड़ा कर अपने मायके चली गई थी। वहां जाकर सभी पर मामला दर्ज करने की धमकी दे गई थी जिससे मोहित ने खुदकुशी की है। थाना कैंट पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एएसआई बलविंदर सिंह का कहना है कि मृतक की मां रेनू के बयान पर पत्नी राजविंदर कौर, उसके पिता सवरन सिंह, साला बिटा, बहन मंजीत कौर समेत 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुसाइड नोट में यही लिखा है कि उक्त आरोपियों से वह परेशान था। इस कारण वह खुदकुशी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें