फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की चपेट में आने से दंप ति घायल, पत्नी की कटी टांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। तेल टैंकर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार दंपति बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे में जहां पति बुरी तरह से घायल हो गया वहीं पत्नी की टांग कट गई। दोनों पति-पत्नी को 108 एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल दाखिल में करवाया गया। पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। पिंदर कुमार निवासी रंधावा मसंदा ने कहा कि वह एक्टिवा पर अपनी पत्नी मन्नी रानी के साथ अस्पताल से दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही वह चौगिट्टी फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें