फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक सवार स्नेचरों से भिड़ी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने लोगों को मदद से दबोचे स्नैचर
विज्ञापन

कपूरथला। प्रकाश एवेन्यू में वीरवार शाम बाइक सवार स्नैचर रेहड़ी वाले से सब्जी खरीद रही महिला से पर्स छीनकर भागने लगे। बहादुरी दिखाते हुए महिला स्नैचरों से भिड़ गई और रेहड़ी वाले व अन्य लोगों की मदद से दोनों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रकाश एवेन्यू निवासी अंजू अग्रवाल पत्नी मुकेश अग्रवाल वीरवार की देर शाम गली में रेहड़ी वाले से सब्जी खरीद रही थी। इस दौरान दो बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और उसका पर्स छीनकर भागने लगे। इस पर वह बाइक सवारों से भिड़ गई। महिला ने सब्जी वाले व अन्य लोगों की मदद सेर दबोच लिया। महिला ने बताया कि दोनों बाइक सवार युवक पहले से ही गली में खड़े थे। मौका पाकर उन्होंने पर्स छीन लिया और फरार होने लगे। दोनों को थाना सिटी पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सिटी पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें