फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश तहत महिला से मारपीट, 9 के विरूद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में महिला को पीटा, नौ लोगों पर केस
विज्ञापन

फाजिल्का। जिले के गांव तेजा रूहेला में पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि गांव तेजा रूहेला निवासी लालो बाई ने शिकायत दर्ज करवाई कि पंचायत चुनाव के दौरान गांव निवासी परमजीत सिंह ने सरपंच पद के उम्मीदवार बग्गू सिंह को वोट डालने के लिए कहा था। उन्होंने परमजीत सिंह के कहने पर वोट डालने से इंकार कर दिया। इसी रंजिश के चलते 13 जनवरी 2019 की रात करीब नौ बजे परमजीत सिंह, छनका सिंह, हरजिंद्र सिंह, परविंद्र सिंह, संदीप सिंह, अशोक सिंह, सीता सिंह, बग्गू सिंह व चरण सिंह ने हमला करके उसे घायल कर दिया। एसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने उक्त नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें