फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और बैलगाड़ी की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक-बैलगाड़ी की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा जख्मी
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना सदर के अंतर्गत बीएसएफ की पोस्ट नेकी राम के पास बाइक और बैलगाड़ी की भिड़ंत में बाइक सवार एक नौजवान की मौत हो गई और दूसरा जख्मी हो गया। जख्मी को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना सदर पुलिस ने बैलगाड़ी के मालिक गुरजंट सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में बलवंत सिंह पुत्र बख्तवार सिंह वासी गांव हबीब वाला ने बताया उसका भतीजा संदीप सिंह पुत्र मल्ला सिंह वासी गांव हबीब वाला और वह खुद बाइक पर सवार होकर गांव हबीब वाला आ रहे थे। बीएसएफ की चौकी नेकी राम के पास एक बैलगाड़ी उनकी बाइक से टकरा गई। बैलगाड़ी का बीम संदीप के सीने में घुस गया। इससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एएसआई दर्शन सिंह ने बताया बैलगाड़ी के मालिक गुरजंट सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी ढाणी नेकी राम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें