फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-लुटेरों मे मुठभेड़, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से भिड़ा पेट्रोल पंप लूटने वाला गिरोह
विज्ञापन

- मुठभेड़ के बीच गिरोह के चार सदस्यों ने किया सरेंडर
- तीन दिन पूर्व सुल्तानपुर लोधी में हुई थी पेट्रोल पंप लूट की वारदात
- आरोपियों ने दोआबा क्षेत्र के सात पेट्रोल पंप लुटने की वारदातें कबूलीं
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
सुल्तानपुर लोधी में तीन दिन पहले पेट्रोल पंप लूटने वाले गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गिरोह का पुलिस के साथ सामना तब हुआ जब लुटेरे डडविंडी पेट्रोल पंप लुटने की फिराक में थे। मुठभेड़ के बीच चारो तरफ से घिर जाने के कारण गिरोह के चार सदस्यों ने सरेंडर कर दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कर की गई पूछताछ में आरोपियों ने सुल्तानपुर लोधी के तीन और दोआबा क्षेत्र के सात पेट्रोल पंपों को लूटने की वारदात में शामिल रहने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि लूटकांड के बाद से ही सुल्तानपुर लोधी एरिया के पेट्रोल पंपों के करीब गश्त बढ़ा दी गई थी। जबकि पुलिस की पेट्रोलिंग टीम डडविंडी एरिया की तरफ ड्यूटी के लिए जा रही थी, तभी पुलिस पार्टी को चार हथियारबंद नकाबपोश दो बाइक पर सवार होकर जाते दिखाई दिए। वे इस बार डडविंडी पेट्रोल पंप लूटने की फिरार में थे। इतने में उनमें से एक लुटेरे ने पुलिस को देख लिया और बाइक को कपूरथला की तरफ भगाकर ले गए। पुलिस के पीछा करने पर वे गांव भौर की तरफ फरार हो गए, लेकिन पुलिस पार्टी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। इस पर लुटेरे गांव भौर के कच्चे रास्ते पर बाइक छोड़कर खेतों की तरफ भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन आगे से सिपाही गगनदीप सिंह ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों से जवानों पर तलवार हमला किया, लेकिन इस हमले में पुलिस कर्मी बचने में कामयाब रहे। इसी बीच थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ सरबजीत सिंह पहुंचे और उन्होंने हवाई फायरिंग की। खुद को घिरा हुआ पाने पर चारों आरोपियों से सरेंडर कर दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वरिंदर सिंह उर्फ बिंदा निवासी मीरपुर सैदा थाना शाहकोट, किरणजीत सिंह उर्फ किरण, वर्षदीप सिंह उर्फ सोढी और रविंदर सिंह उर्फ काका निवासी मूलेवाल खैहरा थाना शाहकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन, 500 नशीली गोलियां, 360 ग्राम नशीला पाउडर, दो किरपाण, दो दातर, दो बिना नंबर की मोटरसाइकिल और चोरी की तीन मोबाइल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें