फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी परिषद के अकाली पार्षद पर अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली पार्षद के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

छावनी परिषद की बैठक में अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने, धमकी देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
कैंटोनमेंट बोर्ड की मीटिंग में अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने और धमकी देने के अलावा सरकारी कामकाज में विघ्न डालने के आरोप में थाना कैंट पुलिस ने अकाली पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पार्षद के खिलाफ सरकारी कामकाज में विघ्न डालने के आरोप में पहले भी दो केस थाना कैंट में दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक कैंटोनमेंट बोर्ड की बैठक प्रधान सेना के ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह व कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ ओमपाल सिंह की अध्यक्षता में चल रही थी। बैठक में बोर्ड का एसडीई सतीश अरोड़ा, सुपरिंटेंडेंट फार चीफ एग्जिक्यूटिव आफिसर मंजीत सिंह, गैर सरकारी व नामिनेटिड मेंबर उपस्थित थे। अधिकारियों की बोर्ड के कामकाज व अन्य कार्यों संबंधी बातचीत चल रही थी कि अकाली पार्षद सुनील कुमार उर्फ शीला ने अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के अलावा धमकी देना शुरू कर दिया। इससे बैठक का माहौल बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बोर्ड के सुपरिंटेंडेंट फार चीफ एगजिक्यूटिव आफिसर मंजीत सिंह के बयान पर थाना कैंट पुलिस ने अकाली पार्षद सुनील कुमार उर्फ शीला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि उक्त पार्षद पर कैंटोनमेंट बोर्ड के सरकारी कामकाज में विध्न डालने और अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के पहले भी दो मामले थाना कैंट में दर्ज हैं। मामले की जांच एएसआई बूटा सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें