हेरोइन समेत आरोपी गिरफ्तार
फिरोजपुर। थाना मल्लांवाला पुलिस ने जैमल वाला चौक के पास से एक व्यक्ति को 50 ग्राम हेरोइन और 200 नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना मल्लांवाला पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक सब-इंस्पेक्टर दविंदर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी करनैल सिंह वासी वार्ड नंबर-आठ मक्खू रोड मल्लांवाला हेरोइन बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने जैमल वाला चौक के पास आरोपी करनैल सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन व दो सौ नशीली गोलियां बरामद की हैं।