फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन के करीब एलईडी, डीवीआर सेट और अन्य सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शोरूम पर धावा बोल चोरों ने उड़ाया सामान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चोर गिरोह के सदस्यों ने जनकपुरी इलाके में रविवार देर रात को एक शोरूम को निशाना बनाया। गिरोह के सदस्य शोरूम के अंदर से 12 एलईडी, डीवीआर के सेट और पैन ड्राइव के साथ-साथ अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। चोर रोशनदान फांदकर अंदर दाखिल हुए थे। घटना का पता सोमवार सुबह उस समय चला जब शोरूम मालिक गौरव दुकान पर पहुुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करनी चाही तो पता चला कि आरोपी नए डीवीआर सेट के साथ दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी ले गए है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि गली नंबर सात के बाहर उनका इलेक्ट्रानिक्स का शोरूम है। रविवार रात चोरों ने उनके शोरूम पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें