फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ थाने के सामने दुकान के गल्ले से

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ थाने के सामने दुकान से नकदी चोरी
विज्ञापन

सड़क के दूसरी ओर 10 कदम की दूरी पर है थाने का गेट
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। शाहपुर रोड स्थित एसटीएफ थाने के सामने स्थित दुकान के गल्ले से एक नौसरबाज 80 हजार रुपये चुराकर भाग निकला। दुकानदार ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन नं.1 में की है।
दुकानदार गुरबख्श सिंह ने बताया कि वह शाहपुर रोड पर दुकान करते हैं। वह रात को दुकान पर बैठे थे। इस दौरान एक युवक आया और उसने कोल्ड ड्रिंक मांग कर 50 रुपये दिए। उन्होंने युवक को कोल्ड ड्रिंक दी और 30 रुपये लौटा दिए। वह युवक दुकान पर बैठकर कोल्ड ड्रिंक पीने लगा। इस दौरान वह दुकान के पीछे कोई काम करने लगा तभी युवक ने गल्ले से पैसे निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार गुरबख्श सिंह ने बताया कि उसे इस बात का उस समय पता चला जब एक व्यापारी दाल की पेमेंट लेने के लिए आया। सूचना मिलने पर मौके पर थाना डिवीजन नं.1 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो उसमें एक युवक गल्ले से पैसे निकालता हुआ कैद हुआ है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर युवक को जल्द पकड़ा जाएगा। फिलहाल पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फोटो-5-चोरी की वारदात के बारे जानकारी देते दुकानदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें