फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नकाबपोश शातिरों ने एलआईसी के डेवलपमेंट अधिकारी से लूटे तीस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। थाना लक्खोके बहराम के अंतर्गत गांव महिमा के पास बाइक सवार नकाबपोश दो शातिर एलआईसी के डेवलपमेंट अधिकारी से 30 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने वीरवार पीड़ित अधिकारी के बयान पर दो अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रणदीप कुमार वासी गांव घलू जिला फाजिल्का ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह एलआईसी विभाग में वर्ष 2011 से तैनात हैं और गुरुहरसहाए का एरिया उसके पास है। रणदीप बाइक पर गुरुहरसहाए जा रहा था कि गांव महिमा के पास बाइक सवार नकाबपोश दो शातिर उसकी बाइक के बराबर आए और उन्हें रोक लिया। शातिरों ने हथियार दिखाकर रणदीप से पैसों से भरा बैग और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। सब-इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह का कहना है कि रणदीप के बयान पर दो अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें