फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर में कोरोना पीड़ित युवक की मौत, संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर। स्थानीय निवासी एक कोरोना पीड़ित युवक की शुक्रवार को बीकानेर में मौत हो गई। उसका शव सुरक्षित तरीके से बीकानेर से अबोहर लाया गया। बाद दोपहर फाजिल्का रोड़ शमशान भूमि में संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति ने सावधानी पूर्वक उसका अंतिम संस्कार करवाया। इस मौके पर मृतक के परिजन भी मौजूद थे।
विज्ञापन

इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार नई आबादी गली नं. 14-15 निवासी करीब 33 वर्षीय रमनदीप पुत्र सुखराम पिछले करीब दो महीने से गुर्दों की बीमारी से पीड़ित था। उसका सरकारी अस्पताल बीकानेर में उपचार चल रहा था। इसी दौरान चार दिन पूर्व उसका कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें वह पॉजिटिव आया। शुक्रवार सुबह उसकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई। इधर, नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान राजू चराया ने लोगों को आगाह किया है कि कोरोना अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ इसलिए घर से बाहर निकलते समय हमेशा मास्क लगाएं तथा यथासंभव भीड़-भाड़ से दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें