फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट से जालंधर और अमृतसर सेक्शन की बंद पड़ी 8 ट्रेनें 1 जुलाई से होंगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। जालंधर-अमृतसर सेक्शन की बंद पड़ी आठ पैसेंजर ट्रेनों का चलाने का आदेश कभी भी जारी हो सकता है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मौखिक तौर पर एक जुलाई से ट्रेनें चलाने की बात कही जा रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि सबसे पहली ट्रेन अमृतसर से सुबह 4:40 बजे शुरू होगी। यह ट्रेन 7:35 बजे पठानकोट पहुंचेंगी। पठानकोट से सुबह 8 बजे अमृतसर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को शुरू कर यात्रियों को राहत प्रदान की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि आदेश जारी करने से पहले विभाग किराए को लेकर मंथन चल रहा है कि किराया मेल-एक्सप्रेस का लिया जाए या फिर कोविड से पहले लिया जा रहा किराया ही लिया जाए।
विज्ञापन

कोरोना काल से बंद पड़ीं ट्रेनें शुरू होने की संभावना
जानकारी के मुताबिक पठानकोट से सुबह 4:15 अमृतसर जाने वाली डीएमयू, पठानकोट से सुबह 8 बजे अमृतसर जाने वाली पैसेंजर, पठानकोट से दोपहर 12 बजे अमृतसर जाने वाली डीएमयू, पठानकोट से अमृतसर शाम 7 बजे जाने वाली डीएमयू, पठानकोट से जालंधर शाम 5:25 बजे जाने वाली डीएमयू, टेंने बंद कोरोना काल से बंद हैं। इनके अलावा, अमृतसर से सुबह 7:35 बजे आने वाली पैसेंजर, अमृतसर से दोपहर 3:25 बजे आने वाली डीएमयू, अमृतसर से शाम 6:30 बजे आने वाली डीएमयू ट्रेंने बंद थीं। जिन्हें 1 जुलाई को चलाने के आदेश कभी जारी किए जा सकते हैं। पठानकोट रेलवे अधिकारी का कहना है कि ट्रेनें चलाने का मौखिक आदेश तो मिल चुका है। लेकिन, अभी लिखित आदेश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें