फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी खरीदने आए, आभूषण लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। सोमवार शाम को गढ़ा में ज्वेलरी खरीदने के बहाने आए बदमाश आभूषण लेकर फरार हो गए। आरोपी ज्वेलर शॉप से दो चेन और एक अंगूठी लेकर भाग निकला। यह मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। ज्वेलरी शाप के बाहर उसका साथी पहले ही कार स्टार्ट करके बैठा था। वारदात की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल ज्वेलरी शॉप मालिक के बयान दर्ज कर पुलिस आरोपियों को ट्रेस करने में जुट गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पारस भारद्वाज ज्वेलर्स के मालिक अनिल भारद्वाज ने बताया कि शाम को उनकी दुकान के बाहर एक होंडा सिटी कार आई। उसमें से एक व्यक्ति अंदर आया। उसने कहा कि उसे 10 से 15 ग्राम की चेन खरीदनी है। उन्होंने उसे चेन दिखानी शुरू कर दी। इसके बाद वह और ज्वेलरी भी देखने लगा। दुकान मालिक को गच्चा देकर आरोपी वहां से दो चेन व एक अंगूठी लेकर बाहर भाग निकला। वह पीछा करते हुए बाहर आए तो देखा कि आरोपी पहले से वहां खड़ी कार में बैठा और दोनों वहां से भाग निकले। चोरी हुई ज्वेलरी की कीमत करीब सवा लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें