फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों ने सांसद को बताईं समस्याएं, प्रोफेशनल टैक्स खत्म करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। वैट असेसमेंट के लिए वन टाइम सैटेलमेंट स्कीम शीघ्र घोषित करने व अपनी अन्य मांगों व समस्याओं को लेकर जालंधर के कारोबारियों का एक शिष्टमंडल सांसद चौधरी संतोख सिंह से मिला। इस शिष्टमंडल का नेतृत्व व्यापारी नेता रविंद्र धीर, नरेंद्र सिंह सग्गू आदि ने किया।
विज्ञापन

कारोबारियों ने सांसद चौधरी संतोेख सिंह को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें मांग की गई कि वह राज्य सरकार को व्यापार व कारोबार के साथ किए वादों को पूरा करने के लिए कहें। कारोबारियों ने अपनी समस्याएं सांसद चौधरी संतोख सिंह को बताते हुए उनके जल्द से जल्द समाधान की मांग की। इन व्यापारी नेताओं ने कहा कि वैट असेसमेंट के लिए वन टाइम सैटेलमेंट स्कीम शीघ्र घोषित की जानी चाहिए। इसके अलावा फोकल प्वाइंट के एनहांसमेंट के मसले के शीघ्र हल करने, महानगर में 2 नए फोकल प्वाइंट बनाने व प्रोफेशनल टैक्स खत्म करने की मांग की गई। इसके अलावा कुछ कारोबारियों ने ओटीएस में 5 लाख तक बनते टैक्स वालों को 10 प्रतिशत वाली राहत की मांग भी की। इसके साथ ही एक करोड़ इंटर स्टेट सेल वाले कारोबारियों को पूर्ण राहत देने की मांग भी की गई।
सांसद चौधरी संतोख सिंह ने इन कारो बारी नेताओं से कहा कि वह यह सारा मामला मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के ध्यान में लाकर इनका जल्द से जल्द समाधान करवाएंगे। इस दौरान विजय धीर, अमित सहगल, बलजीत सिंह आहलूवालिया, तेजिंदर सिंह भसीन, प्रवीण आनंद, विकास जैन, राकेश गुप्ता, विपिन प्रिंजा, राजीव मित्तल, प्रेम उप्पल, राजेंद्र चतरथ, राजीव गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें