फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक प्रोफेसरों ने की पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
सहायक प्रोफेसर एसोसिएशन पंजाब की तरफ से शिक्षा मंत्री परगट सिंह के हलके में पड़ते 14 गांवों में प्? - फोटो : JALANDHAR
विज्ञापन
जालंधर। हाथों में माइक लेकर सैकड़ों गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों ने कैंट विधानसभा हलका में पंजाब सरकार व शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। इन नारों की आवाजें गांव कादियां वाली, जमशेर, कंगनीवाल, हमीरी खेड़ा, चाचोवाल, जगराल, चाननपुर, कोट कलां, कुक्कड़ पिंड, दिवाली, जंडियाली, चोलांग, हरदो फराला व कोट खुर्द गांवों में गूंज रही थी।
विज्ञापन

बता दें कि सहायक प्रोफेसर एसोसिएशन पंजाब की तरफ से शिक्षा मंत्री परगट सिंह के हलके में आते 14 गांवों में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके लिए सहायक प्रोफेसरों की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। सहायक प्रोफेसरों ने माइक लगाकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रोेफेसरों का कहना है कि सरकार की इस शिक्षा विरोधी नीति के बारे में वह गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान लोगों को अगले विधानसभा चुनाव में सोच-समझ कर वोट डालने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें