फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से भरे दौमोरिया पुल में फंसी एंबुलेंस

विज्ञापन
जालंधर के दमोरिया पुल में बारिश के पानी मे फंसी एंबुलेंस। - फोटो : JALANDHAR
विज्ञापन
बारिशों के दिनों में आमतौर पर भरे रहने वाला दौमोरिया पुल रविवार को हुई बारिश के कारण पूरी तरह से भर गया। पूरी तरह से पानी से भरे इस पुल के बीच में से एक एंबुलेंस चालक ने एंबुलेंस निकालने की कोशिश की। जब एंबुलेंस पुल के बीच में पहुंची तो पानी ज्यादा होने के कारण बंद पड़ गई। एंबुलेंस चालक की लाख कोशिश के बाद भी एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई, जिसके बाद एक ट्रक चालक ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आखिर एंबुलेंस को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

पानी से भरे इस पुल में एंबुलेंस ले जाने के बारे में जब चालक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जल्दी जाने के चक्कर में वह पुल के नीचे एंबुलेंस को ले आए। जब एंबुलेंस चालक से पूछा गया कि सभी को पता है कि बारिश के दिनों में इस पुल के नीचे से निकलना कितना खतरनाक हो सकता है। इसके बावजूद यह रास्ता क्यों चुना तो एंबुलेंस चालक के पास इसका कोई जवाब नहीं था। फिलहाल एक ट्रक चालक की वजह से एंबुलेंस को बाहर निकाला गया व एंबुलेंस अपने गंतव्य को रवाना हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें