संदिग्धों की तलाश के लिए बॉर्डर क्षेत्र में ड्रोन व हेलिकाप्टर से सर्च ऑपरेशन जारी, नहीं मिला कोई संदिग्ध
जेएंडके के राजौरी में मुठभेड़ में मरे आतंकियों की संख्या तीन और पठानकोट में दिखने वाले संदिग्ध भी तीन
सीमावर्ती क्षेत्र के 100 गांव को 300 से ज्यादा जवानों ने खंगाला, 6 अंतरराज्यीय नाकों पर बढ़ाई फोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। जिले के हलका भोआ अधीन आते गांव छोडियां में एक महिला द्वारा देखे गए तीन संदिग्ध लोगों की सूचना के बाद पुलिस, कमांडाें और सेना का दूसरे दिन भी बॉर्डर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी रहा। सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से ड्रोन और हेलिकाप्टर के जरिये भी तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अभी तक फोर्स के हाथ खाली रहे हैं।
यही नहीं भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ लगते कथलौर दरिया के आसपास भी बड़े स्तर पर तलाशी की जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया था कि तीनों संदिग्धों ने सेना जैसी वर्दी पहन रखी थी और गन्ने के खेतों के रास्ते फरार हो गए।
...............
थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने कहा कि वीरवार को चलाए गए सर्च अभियान में बॉर्डर क्षेत्र के 100 से ज्यादा गांव को खंगाला गया है। ऐसे में 30 किलोमीटर के दायरे में संदिग्धों का कोई सुराग अभी तक नहीं मिला है। जेएंडके बाॅर्डर के साथ 24 घंटों के लिए लगाए 6 अंतरराज्यीय नाकों पर भी फोर्स बढ़ाई गई है। किसी को भी जिले में बिना चेकिंग दाखिल नहीं होने दिया जा रहा। रात के समय भी फोर्स को अलर्ट रखा गया है। शाम तक ड्रोन के माध्यम से भी सर्च जारी रही। संदिग्धों के पांव को निशानों का भी पता लगाया जा रहा है ताकि उनके आने-जाने वाले रास्ते का पता चल सके क्योंकि गांव छोड़ियां के आगे पूरे घना जंगल और सुनसान रास्ता है।
.............
जेएंडके के राजौरी में मुठभेड़ में मरे आतंकी तीन और पठानकोट में दिखने वाले संदिग्ध भी तीन
बता दें कि जेएंडके के राजौरी क्षेत्र में सेना और आतंकियों की मुठभेड़ के बाद पठानकोट में रेड अलर्ट कर दिया गया है क्योंकि पठानकोट के साथ जेएंडके बाॅर्डर लगता है। इसलिए आतंकी इस ओर भी घुसपैठ करने की कोशिश कर सकते हैं। दूसरी हैरान कर देने वाली बात यह सामने आई है कि पठानकोट में भी तीन संदिग्ध देखे गए हैं और राजौरी में सेना ने जो आतंकी मार गिराए हैं वे भी तीन ही थे। खुफिया एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं दोनों जगह वाले आतंकी यही तो नहीं। हालांकि यह जांच का विषय है।
फोटो: 02 सर्च करती पुलिस।
फोटो: 02पी-01 घातक कमांडो एक्शन मोड।
फोटो: 02पी-02 ड्रोन के जरिये सर्च की तैयारी करते हुए।