फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियन नीरज चोपड़ा के बाद बजरंग पुनिया व निषाद का एलपीयू में सम्मान 

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को सम्मानित करने के बाद अब एलपीयू ने पैरालंपिक हाई जंप के सिल्वर मेडल विजेता निषाद कुमार व कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया का सम्मान किया है। मंगलवार को यह दोनों खिलाड़ी एलपीयू पहुंचे, जहां उन्हें नकद इनाम देकर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी की ओर से निषाद कुमार को 25 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया को 10 लाख का नकद इनाम दिया गया। पैरा एथलीट निषाद कुमार एलपीयू से बीए कर रहे हैं। एलपीयू के इन छात्र खिलाड़ियों पर गर्व करते हुए एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा कि उन्होंने इस साल टोक्यो में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों से बेहतर ओलंपिक नहीं देखा, जहां उनके छात्रों ने ओलंपिक और पैरालंपिक दोनों प्रतियोगिताओं में इतिहास रचा है।
इस दौरान बजरंग पुनिया व निषाद कुमार ने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतने के बाद किसी के भी लिए अपने विश्वविद्यालय में वापस आना एक अत्यंत गर्व की अनुभूति है। उन्होंने कहा कि एलपीयू व फैकल्टी ने भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने के हमारे सपने को हासिल करने में भरपूर मदद की। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि एलपीयू कई और उच्च गुणवत्ता वाले खिलाड़ी तैयार करेगा, जो भविष्य में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें