दो मई को मंडी गोबिंदगढ़ के गांव अंबेमाजरा में रात 10:30 बजे एक मोबाइल शॉप संचालिका से हुए गैंगरेप में पुलिस की ओर से काबू किए गए दो आरोपियों सुरेंद्र और नाबालिग को बुधवार को अमलोह और फतेहगढ़ साहिब अदालत में पेशी के लिए ले जाया गया।
वापसी में सुरेंद्र कुमार उर्फ विक्की ने बहाने से गाड़ी को भाखड़ा मेन लाइन के पास रुकवा लिया और भाखड़ा मेन लाइन में छलांग भी लगा दी। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से उसे काबू कर लिया गया। वहीं सुरेंद्र के परिजनों का कहना है कि उसे जानबूझकर फंसाया जा रहा है।
उसने शर्मिंदगी के कारण ये कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र तैरना जानता था और पुलिस को चकमा देकर भाग जाने की ताक में था।