जालंधर में गुरुवार शुक्रवार की रात करीब साढ़े 3 बजे जालंधर-नकोदर हाईवे पर एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े पंचर टैंकर को तेज रफ्तार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी का टायर बदल रहे दो लोगों की कुचलने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : Chandigarh: व्यावसायिक इमारतों में ECBC कोड लागू करने की तैयारी, हितधारकों से मांगे सुझाव
हादसा थाना लांबड़ा के गांव सिंघा के पास हुआ है। मौजूद लोगों का कहना है कि जिस गाड़ी ने टैंकर को टक्कर मारी वह काफी स्पीड में थी। ऐसा माना जा रहा है कि रात से चले ड्राइवर की गाड़ी चलाते वक्त आंख लग गई थी। वह ट्रक चलाते हुए सो गया, जिसकी वजह से हादसा हो गया। लोगों का कहना है कि दोनों मृतक ड्राइवर थे और वह जैक लगाकर गाड़ी का पंचर टायर बदल रहे थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दोनों चालकों के शवों को सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई थी।