फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: डिप्थीरिया से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ की टीम फिरोजपुर पहुंची, 200 से अधिक घरों में की बच्चों की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। स्लम बस्ती आवा वाली में डिप्थीरिया (गलघोंटू) बीमारी से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। सूचना मिलते ही वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की टीम ने पहुंच विभिन्न स्लम बस्ती के 200 से ज्यादा घरों के बच्चों का चेकअप किया। उक्त बीमारी से मौत होने की पुष्टि सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने भी की है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के डॉ. युवराज के मुताबिक बच्ची उक्त बीमारी से 6 अक्तूबर को बीमार हुई थी। परिजन बच्ची को एक आरएमपी डॉक्टर के पास इलाज के लिए लेकर गए। उसकी दवा से बच्ची ठीक नहीं हुई। 8 अक्तूबर को शहर के टोकरी बाजार स्थित एक और डॉक्टर से चेकअप कराया। टेस्ट रिपोर्ट्स देखने पर डाॅक्टर ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उनकी तरफ से बीमारी की जांच के लिए सर्वे करवाया जा रहा है, यह सर्वे बस्ती आवा और बस्ती बोरियां वाली में करवाया जा रहा है। इस काम में विभाग की आठ टीमें लगी हुई है जिसमें कुल 24 सदस्य कम कर रहे हैं। अब तक दोनों बस्तियों के 200 घरों से ज्यादा बच्चों का चेकअप किया जा चुका है। डॉक्टर ने बताया कि ये बीमारी दो साल से दस साल के बच्चों को ज्यादा होती है। इस आयु के बच्चे बीमार होते हैं तो उन्हें माहिर डाॅक्टर से चेकअप कराएं। मृतक बच्ची के पिता जगतार सिंह का कहना है कि उसके दो और बच्चे हैं, एक बच्चा सात साल तो दूसरा डेढ़ साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें