फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बिना टिकट 65 रेलयात्रियों से वसूला 37 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। ट्रेन में बिना टिकट सफर करते हुए 65 रेलयात्रियों को काबू कर 37 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। इसके अलावा ट्रेन में से छह अनाधिकृत विक्रेता काबू किए हैं। रेल डिवीजन फिरोजपुर के सीनियर कामर्शियल मैनेजर परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि ट्रेनों में अनधिकृत वेंडिंग की जांच और उस पर अंकुश लगाने के लिए एक सप्ताह के लिए स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे की रेलयात्रियों को ट्रेनों में निरंतर उच्च गुणवत्ता का खान-पान सामग्री मिलना सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से निरंतर निगरानी की जाती है। इस कड़ी में सोमवार सैनी की ओर से आरपीएफ स्टाफ के साथ ट्रेन संख्या 14506 (नंगलडैम-अमृतसर एक्सप्रेस) में अनधिकृत वेंडिंग पर अंकुश लगाने हेतु विशेष जांच की गई। जांच के दौरान उनके साथ वाणिज्य निरीक्षक जालंधर सिटी राजेश धीमान तथा नितेश और आरपीएफ स्टाफ के साथ-साथ टिकट चेकिंग स्टाफ भी मौजूद थे। जाँच के दौरान ट्रेन में छह अनाधिकृत विक्रेता पकड़े गए। उनके विरुद्ध आगामी दंडात्मक कार्रवाई करने हेतु रेलवे अधिनियम की धारा 144 के तहत आरपीएफ को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें