फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के गांव भुल्लाराई में घर के बाहर बिस्तर पर लेटे 50 वर्षीय व्यक्ति का तेजधार हथियारों से कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
फगवाड़ा। फगवाड़ा के गांव भुल्लाराई में बीती रात घर के आंगन में लेटे एक 50 वर्षीय व्यक्त का अज्ञात लोगो ने तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। इस मामले की सूचना मिलते ही फगवाड़ा के डीएसपी पलविंदर सिंह व सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी से मिली फुटेज को आधार बनाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बलजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह के रूप में की गई है। वह गांव में स्थित अपने घर में अकेला रहता था। जिसकी आधी रात को चीख तो सुनाई दी पर किसी ने ध्यान नही दिया। शनिवार सुबह लोगो ने देखा को बलजीत सिंह की लहूलुहान लाश मंजे पर पड़ी थी। मृतक के भाई हरदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई बलजीत सिंह (50) वासी गांव भुल्लाराई बीते कई सालों से गांव में रह रहा है। उसके बच्चे और पत्नी फगवाड़ा में रह रहे हैं।
शनिवार सुबह उन्हें पता चला कि उनके भाई का किसी ने कत्ल कर दिया है। जिसके बाद वह गांव पहुंचे। मौके पर मौजूद हरभजन सिंह सरपंच ने बताया कि यह देर रात का मामला है। बलजीत सिंह जो अपने घर में अकेला था और दिहाड़ी का काम करता था। इस संबंधी डीएसपी पलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक बलजीत सिंह शराब पीने का आदी था, उसके बच्चे स्कूल में पढ़ते और उसकी बीवी के साथ शहर में रहते हैं। हत्या के कारणों का अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें