फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्स कारपोरेशन कंपनी के कर्मी से 5 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर शहर हाई अलर्ट पर था फिर भी बेखौफ लुटेरों ने दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके गाजीगुल्ला रोड पर प्रकाश आइसक्रीम के बाहर से कार का शीशा तोड़कर 5 लाख रुपये लूट लिए और घटनास्थल से फरार हो गए। घटना बुधवार बाद दोपहर की है।
एक ओर मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली एयरपोर्ट तक चलाई जा रही वॉल्वो बसों को हरी झंडी दिखा रहे थे दूसरी तरफ शहरवासी लुट रहे थे। जानकारी के मुताबिक जालंधर की दाना मंडी में स्थित जालंधर सेल्स कारपोरेशन कंपनी का कर्मचारी अनमोल 5 लाख रुपये लेकर बैंक जमा करवाने जा रहा था । रास्ते में वह प्रकाश आइसक्रीम के निकट किसी काम के लिए रुका। अचानक एक युवक बाइक और दूसरा पैदल उनकी कार के पास पहुंचे। पैदल आए युवक ने किसी वस्तु से कार का शीशा तोड़ा और कार में पड़ा बैग उठाया जिसमें पांच लाख रुपये थे और दोनों बाइक पर बैठकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। लुटेरे घटना को अंजाम देने के बाद वर्कशॉप चौक की तरफ भाग गए। घटनास्थल पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाली जिसमें लुटेरों ने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, पुलिस नाकों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है ताकि लुटेरों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी नार्थ बलकार सिंह ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है, हम पता लगा रहे हैं कि किन लोगों को पता था कि अनमोल पैसे लेकर बैंक में जमा करवाने जा रहा है और बैंक जाते समय वह रास्ते में क्यों रुक गया। अगर कोई काम था तो पहले पैसे जमा क्यों नहीं करवाए। एसीपी ने कहा कि जल्द ही वारदात को ट्रेस कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वारदात में किसी परिचित का हाथ है जिसने अनमोल की पूरी लोकेशन भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें