फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोगा। गांव सिंघावाल के पास बुलेट सवार किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी थाना सिटी साउथ के एएसआई हरविंदर सिंह के अनुसार हरजिंदरपाल सिंह (28) वासी गांव नाहल खोटे खेतीबाड़ी करता था। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे हरजिंदरपाल सिंह मोगा से वापस गांव बुलेट पर जा रहा था। इस दौरान गांव सिंघावाला से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर घायल अवस्था में हरजिंदरपाल सिंह को मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया। वहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया है। वहीं हरजिंदरपाल के चाचा गुरचरन सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की प्राथमिक जांच के दौरान पता चला कि हरजिंदरपाल सिंह एक बच्चे का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें