फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: डेरा बस्सी में यूपी के BSP सांसद की फैक्टरी पर आयकर विभाग का छापा, कार्रवाई जारी

सार

बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान वेस्ट यूपी और पंजाब के बड़े मीट कारोबारी भी हैं। उनकी पंजाब के डेरा बस्सी में भी मीट फैक्टरी है। इसके अलावा यूपी के गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव हरौड़ा में एएलएम मीट फैक्टरी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सहारनपुर से बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब के डेरा बस्सी में भी उनकी फैक्टरी पर कार्रवाई चल रही है। जानकारी अनुसार करीब 20 स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। उनकी कंपनी एएलएम मीट कारोबार में शामिल है।  

विज्ञापन

 

सहारनपुर में भी की है कार्रवाई 
बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के यहां आयकर विभाग का छापा पड़ा है। दिल्ली और देहरादून से आईं आयकर विभाग की टीमों ने उनके तीन आवास, दफ्तर और फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई की। टीम सभी स्थानों पर डेरा डाले हुए है। इस दौरान सांसद सहित सभी परिजनों और कर्मचारियों को घरों, दफ्तर और फैक्टरी से बाहर नहीं निकलने दिया। छापे के पीछे आय से अधिक संपत्ति होना माना जा रहा है। सांसद द्वारा लॉकडाउन में 138 करोड़ रुपये का लेनदेन करने की भी चर्चा है। हालांकि इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बता रहा है।

बड़े मीट कारोबारी है हाजी
बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान वेस्ट यूपी और पंजाब के बड़े मीट कारोबारी भी हैं। उनकी यहां गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव हरौड़ा में एएलएम मीट फैक्टरी है। इसके अलावा पंजाब के डेरा बस्सी में भी उनकी मीट फैक्टरी है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आयकर विभाग की टीम ने भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान को लेकर बसपा सांसद के तीन घरों, दफ्तर और हरौड़ा में स्थित मीट फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई की।
विज्ञापन


आईटीबीपी के जवानों ने बसपा सांसद के लिंक रोड स्थित दोनों घरों, दफ्तर और ढोलीखाल स्थित पुराने आवास को घेर लिया। हरौड़ा स्थित मीट फैक्टरी पर भी आईटीबीपी के जवानों ने पूरी फैक्टरी की घेराबंदी कर ली थी। इसके बाद आयकर विभाग की टीमों ने सभी स्थानों पर छापे की कार्रवाई शुरू की। टीम देर रात तक सर्वे में जुटी हुई थी। सांसद की पंजाब स्थित मीट फैक्टरी पर भी कार्रवाई होना बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें