धुंध में बस से टकराई कार
मलोट में लंबी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर धुंध के चलते बस और कार की टक्कर हो गई। इसमें कार में सवार पुलिस मुलाजिम व उसका बेटा घायल हो गए, जिन्हें बठिंडा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गांव खुड्डियां निवासी एएसआई गुरमीत सिंह अपनी कार के जरिये मलोट ड्यूटी पर आ रहे थे।
कार में उनके साथ उनका बेटा नवजोत सिंह भी सवार था। लंबी के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग 9 डबवाली तक फोर लाइन का कार्य चल रहा है। घने कोहरे के कारण कार की पंजाब रोडवेज की बस के साथ टक्कर हो गई। इससे पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए, दोनों को बठिंडा रेफर कर दिया गया है।
एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि धुंध व सड़क पर कार्य चल रहा होने के कारण यह हादसा घटित हुआ है। इसमें एएसआई गुरमीत सिंह के टांग और घुटना टूट गया है, जबकि छाती पर भी चोटें आई हैं। कार में सवार उनके बेटे को भी चोटें लगी हैं।