फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरूआना अनाज मंडी पहुंचीं हरसिमरत: किसानों की समस्या सुन डीसी को किया फोन, बाद में कहा- मुझे तो गप्पी लगता है

Sun, 07 Nov 2021 01:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री व बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल नरूआना अनाज मंडी पहुंचीं। यहां उन्होंने किसानों की समस्या सुनी। किसान धान खरीद बंद होने से परेशान हैं। इस समस्या को लेकर उन्होंने डीसी अरविंद पाल सिंह से फोन पर बातचीत की और धान खरीद को शुरू करवाने की अपील की। 
विज्ञापन
सांसद हरसिमरत कौर बादल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के गांव नरूआना अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर सांसद हरसिमरत कौर बादल गांव की मंडी में पहुंचीं। सांसद ने किसानों की समस्या सुनने के बाद अपने फोन से डिप्टी कमिशनर अरविंद पाल सिंह को फोन लगाकर किसानों की फसल खरीदने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजने का आग्रह किया।

विज्ञापन

 
इसके बाद जब सांसद बादल ने फोन कट किया तो किसानों ने सांसद से पूछा कि क्या बोले डिप्टी कमिशनर तो सांसद बादल ने कहा कि बोल तो रहा किसी अधिकारी को भेजेंगे लेकिन मुझे तो गप्पी लगता है, मुझे नहीं लगता कि वो किसी को भेजेगा। यह वीडियो खुद सांसद की सोशल मीडिया टीम ने मीडिया को भेजी है।

इससे पहले जब सांसद हरसिमरत कौर मंडी में किसानों से बात कर रही थी तो एक किसान ने सड़क का जिक्र किया और कहा कि वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने इस सड़क को नहीं बनवाया तो सांसद ने कहा कि गांव की पंचायत का सदस्य अपने घर की तरफ जाने वाली सड़क को बनवा लेता पर वित्तमंत्री ने पंजाब का बुरा हाल कर दिया।
विज्ञापन


किसानों ने मुक्तसर रोड किया जाम 
बठिंडा के गांव दयोन में धान की फसल न खरीद के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां और सिद्धपुर के बैनर तले किसानों ने शनिवार को धरना लगाकर मुक्तसर रोड जाम कर दिया। किसानों ने शाम चार बजे तक अपना धरना जारी रखा और चेतावनी दी कि अगर खरीद एजेंसियों ने उनकी फसल जल्दी न खरीदी तो वो मुक्तसर-मलोट हाईवे पर धरना लगाकर जाम लगा देंगे।

भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर के नेता राम सिंह और भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता गुरपाल सिंह ने बताया कि गांव दयोन की मंडी में पिछले 10 दिन से धान की फसल नहीं खरीदी जा रही। इस कारण किसानों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा। किसानों ने जब पनग्रेन और पनसप एजेंसी के अधिकारियों से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी एजेंसी का टारगेट पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें