फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट: डीसी, एसडीएम, तहसील कर्मचारियों ने निकाली रोष रैली, 31 अक्तूबर तक बढ़ाई कलम छोड़ हड़ताल

Tue, 26 Oct 2021 09:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

  • हड़ताल 8 अक्तूबर से लगातार जारी
  • दूर-दराज से काम करवाने आए लोग हो रहे परेशान 
  • कर्मचारी यूनियनों ने लगाया सरकार पर अड़ियल रवैया का आरोप
विज्ञापन
पठानकोट डीसी दफ्तर के बाहर रोष व्यक्त करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पठानकोट डीसी ऑफिस में सात मुलाजिमों को रिवर्ट करने और वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर मुलाजिमों ने कलम छोड़ हड़ताल 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। मंगलवार को पंजाब राज जिला डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन की ओर से प्रधान जगदीप काटल के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर डीसी ऑफिस के बाहर रोष रैली निकाली गई। 

विज्ञापन


यह हड़ताल 8 अक्तूबर से लगातार जारी है। मिनी सचिवालय में डीसी, एसडीएम और तहसील ऑफिस के मुलाजिमों की हड़ताल के कारण सर्टिफिकेट, असलहा लाइसेंस के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। यूनियन के महासचिव गुरदीप कुमार सफरी, चेयरमैन हीरा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार मुलाजिमों की मांगों पर गूंगी-बहरी बनकर अड़ियल रवैया अपना रही है। लिहाजा मुलाजिमों को अपना संघर्ष और आगे बढ़ाना पड़ रहा है।

सभी जिलों में पूर्ण तौर पर कामकाज ठप रखा गया है और जल्द ही जालंधर, मोहाली, बठिंडा और पटियाला में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को सूबा कमेटी की मीटिंग होगी। मुलाजिम नेताओं ने कहा कि धक्केशाही नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब: डिप्टी सीएम रंधावा को अरूसा की धमकी: कहा- आईएसआई एजेंट कहने पर कोर्ट तक ले जाऊंगी
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व प्रधान मुनीष कुमार, विपनदीप, संजीव पठानिया, जतिंद्र शर्मा, संग्राम सिंह, नरिंद्र, जतिंद्र, अंगद सिंह, मुनीष कुमार, मुनीष, रिक्की भनवाल, मुनीष शर्मा, सुनील कुमार आदि मौजूद थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें