पंजाब में एक तरफ जहां बारिश तपती गर्मी राहत दिला रही है। वहीं, कई जिलों में दर्दनाक घटनाएं भी हो रही हैं। लुधियाना में बारिश के चलते घर की छत गिरने से 4 साल की मासूम की मौत हो गई।
पंजाब के लुधियाना में दर्दनाक घटना घटी है। यहां बारिश के कारण घर की छत गिरने से 4 साल की मासूम की मौत हो गई। एक तरफ जहां बारिश तपती गर्मी राहत दिला रही है। वहीं, पंजाब में कई जिलों में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन
बुधवार रात को हुई बारिश एक महानगर में रहने वाले एक परिवार वर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव भूखड़ी कलां इलाके में पुराने मकान में रहने वाले कर्मजीत सिंह के कमरे की छत गिर गई। इसमें उनकी 4 साल की बेटी की मौत हो गई। उनकी पत्नी और सात महीने की बेटी को काफी चोटें आई हैं। घर की छत गिरने की आवाज से सुनकर आसपास के लोग नींद से उठे और बाहर की तरफ दौड़े। उन्होंने मलबा हटाया और सभी को बाहर निकाला। तब तक चार साल की बच्ची करमनजोत कौर की मौत हो चुकी थी। जांच के बाद थाना जमालपुर की पुलिस ने करमनजोत का शव पोस्टमार्टम करा परिवार को सौंप दिया है।
कर्मजीत सिंह का गांव भूखड़ी कलां में पुराना घर है। जहां वह पत्नी मनप्रीत कौर और दो बेटियों के साथ रहता है। मेहनत मजदूरी कर वह परिवार का पालण पोषण करता है। बुधवार देर रात को हुई तेज बारिश के कारण उनके घर कमरे की छत से पानी टपकने लगा और कुछ देर बाद कमरे की गिर गई। कमरे में रह रहा पूरा परिवार छत के नीचे दब गया।
विज्ञापन
घायल मनप्रीत कौर और उनकी सात महीने की बच्ची को इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना जमालपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिवार को सौंपा गया।