फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, परिवार का आरोप- दोस्तों ने नशे की ओवरडोज देकर मार डाला

Thu, 04 Jul 2024 05:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि उसके दोस्तों ने युवक को नशे का ओवरडोज दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के मोती नगर इलाके की गज्जा जैन कॉलोनी एरिया में खाली प्लॉट में एक मजदूर का शव मिला है। मृतक की पहचान शेरपुर खुर्द इलाके में रहने वाले जोगिंदर कुमार (30) के रूप में हुई है। थाना मोती नगर की पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि परिवार ने आरोप लगाया कि जोगिंदर को उसके दोस्तों ने नशे की ओवरडोज देकर उसकी हत्या की है। वहीं, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि कोई सुराग लग सके। 

विज्ञापन


जोगिंदर कुमार के भाई उपिंदर कुमार ने बताया कि वह इलाके में स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। बुधवार की सुबह वह काम के लिए घर से निकला था, लेकिन पूरा दिन व रातभर वापस घर नहीं लौटा। वीरवार सुबह एक व्हाट्सएप ग्रुप में उनके भाई के किसी दोस्त ने फोटो शेयर की और बताया कि इसका शव पास के पार्क में पड़ा है। उन्होंने पार्क जाकर देखा तो उनके भाई का शव पार्क में पड़ा था। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। 

एक हफ्ता पहले नशा मुक्ति केंद्र से लाया गया था
उपिंदर कुमार ने शक जतया है कि उसका भाई दोस्तों के साथ गया था। उन्होंने ही उसे अधिक नशा करवाया और उसकी मौत हो गई। उसके दोस्तों ने ही उसकी नशा देकर हत्या की है। परिवार ने जोगिंदर को नशा छुड़वाने के लिए उसे गुरु तेग नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती करवाया था। एक सप्ताह पहले ही उसे अस्पताल से वापस घर लाया गया था। एक हफ्ते से वह रोजाना काम पर जा रहा था कि उसे फिर उन लोगों ने नशा देना शुरू कर दिया। अब भी उन्हीं लोगों ने नशा देकर उसके भाई की हत्या कर दी। उपिंदर ने बताया कि भाई का फोन भी गायब है। आशंका है कि उक्त व्यक्ति ही उसका फोन ले गए जो उसके साथ थे।
विज्ञापन


क्या कहते हैं जांच अधिकारी
थाना मोती नगर में तैनात जांच अधिकारी एएसआई विजय कुमार ने बताया कि परिवार वालों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो पता चला कि जोगिंदर कुछ युवकों के साथ बैठकर नशा कर रहा है। बाकी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ क्लीयर हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें