फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह में गोली चली, बाराती की मौत

Mon, 07 Dec 2015 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्का बल्लूआना के अंतर्गत आते गांव मोडीखेड़ा निवासी एक युवक की शनिवार रात शादी समारोह के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अबोहर सरकारी अस्पताल लाया गया। बाद में राजस्थान पुलिस पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव लेकर श्रीकरणपुर चली गई।
विज्ञापन


मृतक के भाई अमित ने बताया कि गांव दुतारांवाली से एक बारात राजस्थान के गांव 9 एफ.ए. मांझीवाला में इंद्रजीत बिशभनोई के घर गई थी। उसका भाई सुमित गोदारा पुत्र ओम प्रकाश बाराती बनकर शामिल हुआ था।

रात के समय नाच गाने के दौरान सुमित अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवा में फायर कर रहा था। कई बार प्रयास करने पर भी रिवाल्वर से फायर नहीं हुआ।

इस पर सुमित ने फंसे कारतूस को एडजस्ट करने के लिए रिवाल्वर अपनी जांघ पर पटक मारा। इसी दौरान फायर होने से गोली उसकी जांघ में। घायल सुमित को तुरंत श्रीगंगानगर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे डीएमसी लुधियाना रेफर दिया। लुधियाना ले जाते समय रास्ते में ही सुमित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए अबोहर सरकारी अस्पताल में लाया गया।  पंजाब स्वास्थ्य विभाग और राजस्थान पुलिस के दस्तावेजों में तालमेल न होने के कारण सुमित के शव को श्री करणपुर ले जाया गया। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें