फिरोजपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। उधर, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए बयान में दलजीत सिंह निवासी गांव शेर खां ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर सांदे हासम की तरफ जा रहा था। गांव शेर खां के पास प्रताप सिंह मिल गया और उसने सांदे हासम जाने के लिए उसकी बाइक पर बैठ गया।
सांदे हासम के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे बस ने टक्कर मार दी। इससे प्रताप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक सोनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इसी तरह, गुरनाम सिंह निवासी गांव चांदी वाला थाना गुरुहरसहाए ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और उसका पिता अजीत सिंह बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। ट्रक ने टक्कर मार दी।
इससे पिता अजीत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।