फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: खनाैरी बाॅर्डर पर चल रहे धरने में शामिल किसान ने दी जान, मानसिक ताैर पर परेशान था मानसा का गुरमीत सिंह

Wed, 25 Sep 2024 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

खनाैरी बाॅर्डर पर चल रहे किसान मोर्चे में शामिल एक किसान ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मानसा के गांव टूटियां वाला निवासी 55 वर्षीय  गुरमीत सिंह के ताैर पर हुई है। 
विज्ञापन
मृतक किसान - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खनाैरी-दातासिंह वाला बॉर्डर पर बुधवार को एक किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान ने आत्महत्या की है। 50 वर्षीय गुरमीत सिंह पंजाब के मानसा का रहने वाला था। वह पिछले एक महीने से दातासिंह वाला बार्डर पर ही था। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरमीत सिंह पिछले काफी समय से मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। कई बार वह ऐसी बातें करता था, जिससे पता चलता था कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। अन्य किसानों ने उसे घर भी जाने की बात कही, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह गुरमीत का शव ही अन्य किसानों को मिला। किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अन्य किसान नेता दातासिंह वाला बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। इसके बाद ही कुछ जानकारी सांझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें