फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष के भाई की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या, रजिंश का मामला

Wed, 25 Sep 2024 11:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

आरोप है कि जब मंगलवार रात को रघुबीर सिंह खेत से वापस आ रहा था तो चारों आरोपियों ने ट्रैक्टर से कुचल कर मार दिया। हालांकि, सूचना मिलने के बाद परिजन टोहाना अस्पताल में लेकर आए। मगर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव समैन में हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल के चचेरे भाई रघुबीर सिंह की मंगलवार रात गांव के ही चार लोगों ने ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी। आरोपियों में खेत पड़ोसियों के नाम बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब 49 वर्षीय रघुबीर सिंह अविवाहित था। मंगलवार को दिन में खेत पड़ोसियों के साथ डीजे बजाने को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। आरोप है कि जब मंगलवार रात को रघुबीर सिंह खेत से वापस आ रहा था तो चारों आरोपियों ने ट्रैक्टर से कुचल कर मार दिया। हालांकि, सूचना मिलने के बाद परिजन टोहाना अस्पताल में लेकर आए। मगर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने मृतक रघुबीर के भतीजे लोकेंद्र के बयान के आधार पर पोस्टमार्टम कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें