फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिबल गोलीकांड केस: फरीदकोट अदालत में आरोपियों पर नहीं तय हो सके आरोप, सुनवाई 26 नवंबर तक स्थगित

Fri, 12 Nov 2021 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

बहिबल गोलीकांड केस में पंजाब पुलिस की एसआईटी की तरफ से आरोपियों के खिलाफ जेएमआईसी की अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और जेएमआईसी की अदालत इस चार्जशीट को अगली सुनवाई के लिए जिला अदालत के पास भेज चुकी है।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित बहिबल गोलीकांड केस की शुक्रवार को फरीदकोट के अतिरिक्त जिला व सेशन जज हरबंस सिंह लेखी की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान पूर्व एसएसपी चरणजीत सिंह शर्मा, निलंबित आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, एसपी बिक्रमजीत सिंह, तत्कालीन एचएचओ अमरजीत सिंह कुलार, पंकज बांसल, सुहेल सिंह बराड़ आदि सभी आरोपी हाजिर रहे। दोनों पक्षों की दलीलों सुनने के बाद अदालत ने केस की सुनवाई 26 नवंबर तक स्थगित कर दी। संभावना जताई जा रही थी कि अदालत आरोपियों पर आरोप तय कर सकती है लेकिन बचाव पक्ष की एक याचिका के कारण सुनवाई को स्थगित कर दिया गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - आजादी पर टिप्पणी: लुधियाना में कांग्रेसी नेता ने कंगना रणौत के खिलाफ दी शिकायत, मामला दर्ज करने की मांग 

जानकारी के अनुसार बहिबल गोलीकांड केस में पंजाब पुलिस की एसआईटी की तरफ से आरोपियों के खिलाफ जेएमआईसी की अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और जेएमआईसी की अदालत इस चार्जशीट को अगली सुनवाई के लिए जिला अदालत के पास भेज चुकी है। बचाव पक्ष की एक के बाद एक याचिकाओं के कारण आरोप तय करने की प्रक्रिया लंबी खींचती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सुनवाई के समय भी बचाव पक्ष ने दो याचिकाएं दायर की थी जिसमें एक याचिका के माध्यम से पंजाब सरकार की तरफ से इस केस के लिए स्पेशल सरकारी वकील की ड्यूटी पर लगाने पर एतराज जताया गया था। हालांकि इस मामले के उच्च न्यायालय में चले जाने के चलते बचाव पक्ष ने इस याचिका को वापिस ले लिया। एक याचिका के माध्यम से बचाव पक्ष ने एसआईटी पर एक तरफा जांच का आरोप लगाया है। बचाव पक्ष का कहना है कि चार्जशीट में घटना के समय घायल होने वाले पुलिस अधिकारियों और सरकारी मशीनरी के हुए नुकसान का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इस पर दोनों पक्षों की दलीलों के बाद अदालत ने सुनवाई को स्थगित कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें