फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अबोहर में डीएसपी के गनमैन पर हमला, वोटर पर्चियां फाड़ने वाले को किया था पुलिस के हवाले

Wed, 16 Oct 2024 10:25 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

डीएसपी सुखविंदर सिंह बराड गांव आजमवाला में एक युवक के वोटर पर्चियां फाड़ने की सूचना पर पहुंचे थे। पर्चियां फाड़ने वाले को खुईयां सरवर पुलिस के हवाले कर जब वे वापस लौट रहे थे तो कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और गनमैन लखविंदर सिंह सीनियर कांस्टेबल के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर के डीएसपी के गनमैन पर मंगलवार रात करीब आठ बजे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। डीएसपी सुखविंदर सिंह बराड ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव आजमवाला में एक युवक वोटर पर्चियां फाड़ रहा है। वे मौके पर पहुंचे और पर्चियां फाड़ने वाले को खुईयां सरवर पुलिस के हवाले किया। 
विज्ञापन


वहां से जब वे वापस लौट रहे थे तो कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर वाहन की चाबी निकाल ली और गनमैन लखविंदर सिंह सीनियर कांस्टेबल के साथ मारपीट करने लगे। गनमैन लखविंदर सिंह ने बताया कि उसकी छाती पर भी मुक्के मारे गए। हाथापाई के अलावा उसकी वर्दी भी फाड़ दी गई। सरकारी वाहन को घेरने वाले चार लोग थे और थार में सवार होकर आए थे। डीएसपी ने उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। डीएसपी बराड़ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें