पंजाब में 29 अक्तूबर को पेट्रोल का दाम 109.57 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल का दाम 99.52 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में डीजल 97.08 और पेट्रोल का दाम बढ़कर 104.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों से लोग परेशान हैं। वाहन चालकों के अनुसार लगातार कीमतें बढ़ने से उनकी जेब पर गहरा असर पड़ रहा है।