फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: छप्पड़ से मिला लापता बुजुर्ग का शव, एक साल पहले भी कूदा था, तब लोगों ने बचा लिया था

Tue, 30 May 2023 08:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

मृतक के परिजनों तथा गांव के लोगों ने बताया कि तेजा सिंह मानसिक तौर पर तंदुरुस्त नहीं था। करीब एक साल पहले भी इसने इसी छप्पड़ में छलांग लगा दी थी जिसे उस समय गांव के लोगों ने तुरंत बाहर निकाल लिया था।
विज्ञापन
छप्पड़ से बुजुर्ग की लाश बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के गांव भुच्चो कलां गोविंदपुरा रोड पर छप्पड़ से एक बुजुर्ग की लाश बरामद हुई है। समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा ने लाश बरामद की है। 
विज्ञापन


संस्था के प्रवक्ता रूबल जौड़ा ने बताया कि गांव भुच्चो कलां निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग तेजा सिंह पुत्र नंद सिंह दोपहर दो बजे से घर से गायब था। शाम चार बजे लापता बुजुर्ग की चप्पलें गोविंदपुरा रोड पर बने छप्पड़ के पास दिखाई देने पर गांव निवासियों द्वारा घटना की सूचना समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा को दी गई। सूचना मिलते ही सोसाइटी के वालंटियर मनिंदर सिंह, हर्षित चावला, राजविंदर जवंधा, वर्कर सतनाम सिंह, मनिक सिंह मौके पर पहुंचे तथा छप्पड़ में तलाश शुरू की। 

कई घंटों की मशक्कत के बाद तेजा सिंह का शव छप्पड़ से बाहर निकाल लिया गया। मृतक के परिजनों तथा गांव के लोगों ने बताया कि तेजा सिंह मानसिक तौर पर तंदुरुस्त नहीं था। करीब एक साल पहले भी इसने इसी छप्पड़ में छलांग लगा दी थी जिसे उस समय गांव के लोगों ने तुरंत बाहर निकाल लिया था। थाना कैंट पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई के बाद संस्था द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें