फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: मजदूरों पर गिरा पिघलता लोहा, 23 साल के युवक की मौत, दो घायल, मिल मालिकों पर मामला दर्ज

Wed, 20 Oct 2021 08:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)

सार

गोबिंदगढ़ के कुंभ रोड पर स्थित मोदी कोनकास्ट फर्नेस मिल में 17 अक्तूबर को मजदूरों पर पिघलता लोहा गिरने का दुखद हादसा हुआ था। हादसे में तीन मजदूर घायल हुए थे, जिनमें एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने मिल में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
 
विज्ञापन
अमनजोत सिंह(फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ के कुंभ रोड पर स्थित मिल में लोहा पिघलाने वाली भट्ठी में अचानक उबाल आ गया। पिघलता लोहा मजदूरों पर गिर गया, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और दो घायल हो गए। कुछ दिन पहले हुए हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान अमनजोत सिंह (23) निवासी गांव कुंभड़ां मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है। वहीं, शैला राम और प्रभु नाथ निवासी गांव कुंभड़ा घायल हुए हैं। इनका इलाज गोबिंदगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ गुरदेव सिंह ने बताया कि मलकीत सिंह की शिकायत पर मिल के मालिक दीपक मोदी और अनिल मोदी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: अब लखबीर के हाथ-पैर काटे जाने से पहले का वीडियो हुआ वायरल, निहंगों को बता रहा पैसे देने की बात
विज्ञापन


मृतक के पिता मलकीत ने पुलिस को बताया कि 17 अक्तूबर की सुबह उनका बेटा अमनजोत सिंह मोदी कोनकास्ट फर्नेस में काम पर गया था। दोपहर करीब 2:30 बजे जब भट्टी में स्क्रैप डाली जा रही थी तो अचानक उबाल आ गया। पिघलता हुआ लोहा ऊपर गिरने पर मिल के मालिकों व स्टाफ ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। मलकीत सिंह का कहना है कि मिल में मजदूरों की सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें