फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस पर आरोप: महिला को थाने में किया टार्चर, मारे डंडे, बालों से पकड़कर फर्श पर गिराया

Mon, 23 Aug 2021 09:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब) 

सार

इस मामले में थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी निर्मलजीत सिंह ने सफाई दी कि महिला उन पर झूठे इल्जाम लगा रही है। उसे सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। 
विज्ञापन
पंजाब पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायकोट के गांव सीलोआणी निवासी एक महिला ने थाना निहाल सिंह वाला पुलिस पर टार्चर करने का आरोप लगाया है। पीड़िता इस समय रायकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती है, जिसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही रायकोट से विधायक जगतार सिंह महिला का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा देते हुए पंजाब सरकार से तुरंत आरोपी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं इस मामले में थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी निर्मलजीत सिंह ने सफाई दी कि महिला उन पर झूठे इल्जाम लगा रही है। उसे सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। 

विज्ञापन


पीड़िता सतविंदर कौर ने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने पति के साथ गांव निहाल सिंह वाला में अपनी ननद को संधारा देने के लिए गई थी। वहां दो दिन रहने के बाद वे घर लौट आए थे। इस बीच उसके रिश्तेदारों ने उस पर सोने के गहने चोरी करने का मामला थाना निहाल सिंह वाला में दर्ज करवा दिया। 

इस पर पुलिस ने उसे थाने में पूछताछ के लिए बुलाया, फिर घर भेज दिया। 21 अगस्त को वह ग्राम पंचायत सदस्यों सहित कुछ अन्य लोगों को लेकर थाना निहाल सिंह वाला गई थी। जहां थाना प्रभारी ने उसके साथ गए लोगों को बाहर बैठा दिया और उसे पूछताछ के बहाने अंदर ले गए। वहां कुछ अन्य पुलिस मुलाजिम भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


महिला का आरोप हैं कि पूछताछ करने के बजाय पुलिस मुलाजिमों ने उस पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए और उसे बालों से पकड़कर फर्श पर गिरा दिया। उसके गुप्त अंगों पर लातों से वार किए। लगभग तीन घंटे तक उसके साथ इसी तरह का व्यवहार किया गया। जब उसकी हालत कुछ खराब हुई तो उसे लोगों के साथ वापस घर भेज दिया। लेकिन साथ गए लोगों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे रायकोट सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। पीड़िता ने उसके साथ हुई इस बर्बरता के खिलाफ मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग को शिकायत भेज दी है। 

मामला मेरी जानकारी में हैं। मैं इसकी जांच करवा रहा हूं। अगर जांच में किसी पुलिस अधिकारी को दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -प्रसन्न सिंह, डीएसपी, निहाल सिंह वाला  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें