फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: लुटेरों ने महिला समेत दो पर किया कुल्हाड़ी से वार, महिला की जान गई, शनिवार देर रात की वारदात

Sun, 11 Dec 2022 10:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लहूलुहान है। हालत में बेसुध हो गया। अपराधी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। इस हत्याकांड का पता रविवार की अल सुबह लगा।
विज्ञापन
वारदात में घायल व्यक्ति - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुटेरों और गैंगस्टरों में पंजाब पुलिस का खौफ लगातार खत्म होता जा रहा। यही वजह है कि अब लुटेरे और गैंगस्टर सरेआम आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे है। बठिंडा में रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के भिस्सीआणा एयरफोर्स स्टेशन पर आगमन को लेकर मलोट रोड पर शनिवार से ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था लेकिन शनिवार देर रात ही मलोट रोड से सटी खेता सिंह बस्ती में लुटेरे एक घर में दाखिल हुए और मां-बेटे पर तेजधार हथियारों से हमलाकर लूटकर फरार हो गए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके बेटे विशाल कुमार की हालत गंभीर है। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

विज्ञापन


घटना के बारे में रविवार सुबह जब आसपास के लोगों को पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित दिया है। वहीं, वीवीआईपी सुरक्षा में उलझी पुलिस को पता चला तो डीएसपी गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। समाजसेवी संस्था सहारा जन सेवा के सदस्य संदीप सिंह ने बताया कि रविवार सुबह संस्था कंट्रोल रूम पर लोगों ने सूचना दी कि खेता सिंह बस्ती के एक घर में महिला और उसका बेटा विशाल खून से लथपथ पडा है। इसके बाद संस्था सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। 

उन्होंने बताया कि महिला एवं उसके बेटे के सिर पर किसी तेजधार हथियार से वार किया गया था। संस्था सदस्य ने बताया कि जब दोनों को सिविल अस्पताल ले गए तो वहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल व्यक्ति की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इसे एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने घटनास्थल के नजदीक लोगों से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल करने के लिए पुलिस टीम को आदेश दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार मामला लूट का है। डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस की फॉरेंसिंक टीम तेजी के साथ जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आपराधिक मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें