फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फरीदकोट में मुठभेड़ के बाद बंबीहा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

आरोपी कारोबारी से रंगदारी मामले में वांछित है। एक मौके फरार हो गया। कुछ दिन पहले छह जुलाई की दोपहर को तीन नकाबपोश बाइक सवार जैतो की रामलीला ग्राउंड में हवाई फायर करते हुए फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
फरीदकोट में मुठभेड़ के बाद बंबीहा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने यहां के गांव बीड़ सिखांवाला के पास सोमवार देर शाम मुठभेड़ के बाद बंबीहा गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक के पांव में गोली लगी है, जिसके चलते उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इन दोनों आरोपियों की पुलिस को कुछ दिन पहले जैतो में रंगदारी के लिए रामलीला ग्राउंड में हवाई फायर करने के मामले में तलाश थी।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले छह जुलाई की दोपहर को तीन नकाबपोश बाइक सवार जैतो की रामलीला ग्राउंड में हवाई फायर करते हुए फरार हो गए थे। जांच में सामने आया था कि उनके द्वारा जैतो निवासी एक कारोबारी से 5 लाख की रंगदारी मांगी गई थी।

लेकिन रंगदारी मांगने के बाद उस व्यक्ति ने आरोपियों का फोन उठाना बंद कर दिया था, जिसके चलते ही उन्होंने उस व्यक्ति को डराने व धमकाने के उद्देश्य से रामलीला ग्राउंड में हवाई फायर किए गए थे।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार इसी मामले में सोमवार देर शाम सीआइए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस सिंह को उक्त आरोपियों की सूचना मिली थी। देर शाम बीड़ सिक्खांवाला के नजदीक इन्हें काबू करने के लिए छापेमारी की गई तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके जबाव में पुलिस की कार्यवाही के बाद दो बदमाश काबू आ गए जबकि एक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें