फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: सीपीडब्यूडी के अधिकारी को ऑन वीडियो कॉल पर बाथरूम में शावर लेना पड़ा महंगा, युवती ने ठगे 98 हजार

Mon, 10 Jul 2023 03:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

अधिकारी ने शिकायत में बताया कि वीडियो आने के बाद उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई और उसने अपने आपको को सुनील दत्त दुबे डीएसपी बताया और कहा कि आपके नाम से एक अश्लील वीडियो उसके पास आई है। अगर वह वीडियो रूकवाना चाहता है और उसको केस से बचना है तो एक यू-ट्यूबर का उसने नंबर देकर एक लाख रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग के एक अधिकारी को ऑन वीडियो कॉल बाथरूम में शॉवर लेना महंगा पड़ गया। इस दौरान वीडियो कॉल पर जुड़ी युवती ने अधिकारी और अपनी न्यूड वीडियो बना ली। उसके बाद अधिकारी के व्हाट्सएप पर एडिट वीडियो भेजकर 98 हजार 200 रुपये ठग लिए। इसके बाद फिर से युवती ने अधिकारी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू दिया। जिससे परेशान होकर अधिकारी ने सिविल लाइन थाना पुलिस में युवती की शिकायत दी है।

विज्ञापन


युवती ने अधिकारी की शावर लेते हुए बनाई अपनी न्यूड वीडियो
सिविल लाइल थाना पुलिस में सीपीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने दी शिकायत में बताया कि सात जुलाई को वह अपने कार्यालय में बैठा था तभी अचानक एक वीडिया कॉल आई। जिसमें एक युवती अश्लील हरकत कर रही थी। उसने फोन काट दिया। इसके बाद दोपहर 12 बजे उसके पास फिर से वह युवती अश्लील चैट करने लगी और उसे भी अश्लील बातों के लिए उकसाया। वह इस बात से अनजान था कि इसमें उसका वीडियो भी बन रहा है।

जब वह घर पहुंचा तो रात करीब आठ बजे के बाद उसने फिर से कॉल की और उसे बाथरूम में जाने के लिए कहा। उसे रात को नहाना था तो वह बॉथरूम में चला गया और उस युवती की वीडियो कॉल आ गई तो उसने शॉवर लेते समय उसकी वीडियो कॉल उठा ली और उसने उसकी और अपनी न्यूड वीडियो बना ली और उसे एडिट करके कुछ देर बाद ही उसके पास व्हाट्सएप पर भेज दी। इसके बाद उसने सोशल मीडिया व पुलिस में रिपोर्ट करने की धमकी देकर उससे रुपयों की डिमांड की। 
विज्ञापन


सुनील दत्त दुबे डीएसपी के नाम से आई कॉल
अधिकारी ने शिकायत में बताया कि वीडियो आने के बाद उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई और उसने अपने आपको को सुनील दत्त दुबे डीएसपी बताया और कहा कि आपके नाम से एक अश्लील वीडियो उसके पास आई है। अगर वह वीडियो रूकवाना चाहता है और उसको केस से बचना है तो एक यू-ट्यूबर का उसने नंबर देकर एक लाख रुपये की डिमांड की तो उसने पहले 50 हजार 200 रुपये और दूसरी बार में 48 हजार रुपये दे दिए लेकिन उसके बावजूद उसने फिर से उसे तंग करना शुरू कर दिया।

जांच अधिकारी के अनुसार
पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। -ललित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें