फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में वारदात: पट्टी में दिनदहाड़े दो युवकों का कत्ल, कार में आए युवकों ने बरसाई गोलियां

Thu, 27 May 2021 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पट्टी/तरनतारन (पंजाब)

सार

वारदात को गैंगवार बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। मरने वाला एक युवक अकाली नेता का निकटवर्ती बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
तरनतारन में युवक की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में गुरुवार सुबह 6:30 बजे तरनतारन के पट्टी शहर के सरहाली रोड पर दो नौजवानों की गोलीमार हत्या कर दी गई। वारदात में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक युवकों की पहचान प्रभदीप सिंह एवं अमनदीप सिंह उर्फ अमन फौजी पुत्र बलवीर सिंह निवासी पट्टी के रूप में हुई है। गंभीर घायल शमशेर सिंह शेरा भी पट्टी का रहने वाला है। 

विज्ञापन


मृतक अमनदीप सिंह पट्टी क्षेत्र के प्रमुख के अकाली नेता का निकटवर्ती माना जाता है। जानकारी के अनुसार, यह युवक गुरुवार सुबह पीर के स्थान पर माथा टेक कर वापस आ रहे थे। जब वह लौट रहे थे तो स्विफ्ट कार में आए दो युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इससे अमनदीप सिंह उर्फ अमन फौजी और प्रभदीप सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि शमशेर सिंह उर्फ शेरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 


लोगों के अनुसार यह गैंगवार का मामला हो सकता है। लेकिन डीएसपी पट्टी कुलजिंदर सिंह ने इस घटना को गैंगवार मानने से मना करते हुए इसकी जांच करने की बात कही है। इस घटना से पट्टी में राजनीति भी शुरू हो गई है। पट्टी के पूर्व विधायक आदेश प्रताप सिंह कैरों के राजनीतिक सलाहकार सविंदर सिंह ने इस घटना के पीछे पट्टी के विधायक एवं स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए अपने समर्थकों के साथ विधायक और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएसपी पट्टी कुलजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल उन्होंने इस घटना को गैंगवार से जोड़ने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें