फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : हैदराबाद में महिला की हत्या करने वाला फौजी गिरफ्तार, नौ महीने से चल रहा था फरार

Thu, 27 May 2021 11:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

टीम नियम कायदों का ध्यान रखते हुए क्लेमेंटटाउन आर्मी एरिया में पहुंची और यहां से गुडला श्रीनिवास रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद (तेलंगाना) में एक महिला की हत्या करने के आरोपी फौजी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर तेलंगाना पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी फौजी महिला से प्यार करता था और उसकी शादी कहीं और हो जाने से आहत था। आरोपी को उसकी यूनिट (सिग्नल, क्लेमेंटटाउन) से ही पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार वह अपनी यूनिट से आठ-नौ महीने से फरार चल रहा था और हत्या करने के बाद ही यहां वापस आया था।

विज्ञापन


सीओ सदर अनुज कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को मलकाजगिरी (हैदराबाद से सटा हुई जगह) की पुलिस आई थी। उन्होंने बताया था कि यहां क्लेमेंटटाउन में गुडला श्रीनिवास रेड्डी निवासी विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) रह रहा है। उसने मलकाजगिरी में आठ मई को एक महिला की हत्या पाठल मारकर कर दी थी।

इस सूचना के बाद क्लेमेंटटाउन पुलिस की एक टीम का गठन किया गया। टीम नियम कायदों का ध्यान रखते हुए क्लेमेंटटाउन आर्मी एरिया में पहुंची और यहां से गुडला श्रीनिवास रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थाने में जरूरी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के आदेश पर तेलंगाना पुलिस को सौंप दिया। यहां पता चला कि वह तो आठ-नौ महीने से ही यूनिट से गायब चल रहा था। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 24 मई को ही वापस देहरादून आया था।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि वह विशाखापट्टनम की एक युवती से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन, पिछले दिनों उसकी शादी मलकाजगिरी में एक अन्य युवक से हो गई। इस पर वह आहत हो गया और उसकी हत्या करने की साजिश करने लगा। इसी बीच उसकी रंजिश महिला के पति से भी हो गई थी। हालांकि, उसने महिला के पति को नुकसान नहीं पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें