फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: बठिंडा से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद, फाजिल्का की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 28 Nov 2021 05:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पुलिस टीम रिंग रोड बाईपास बठिंडा के नजदीक नहर पुल पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मलोट बठिंडा रोड से रिंग रोड की तरफ काले रंग की एक प्लसर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट वाली आ रही थी, जिस पर दो लोग सवार थे।
विज्ञापन
बठिंडा से दो हैंड ग्रेनेड बरामद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। यह दोनों हैंड ग्रेनेड मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति एक बैग में छिपाकर लेकर जा रहे थे, लेकिन पुलिस नाकाबंदी देखकर वह बैग फेंककर मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


इसके बाद फाजिल्का के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने बैग को खोलकर चेक किया, तो उसमें से जिंदा दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। स्पेशल स्टाफ फाजिल्का पुलिस ने अज्ञात दो मोटरसाइकिल सवार लोगों पर विस्फोटक पदार्थ एक्ट 1908 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर पता किया जा सके कि उक्त हैंड ग्रेनेड कहां से आए थे और इनका इस्तेमाल कहां पर किया जाना था। मामले की गंभीरता को देखते हुए फाजिल्का पुलिस के अलावा बठिंडा पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

स्पेशल स्टाफ फाजिल्का के एएसआई हरदयाल सिंह के मुताबिक वह अपनी पुलिस टीम के साथ रिंग रोड बाईपास बठिंडा के नजदीक नहर पुल पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मलोट बठिंडा रोड से रिंग रोड की तरफ काले रंग की एक प्लसर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट वाली आ रही थी, जिस पर दो लोग सवार थे और उन्होंने अपना चेहरा कपड़े से ढ़का हुआ था और शॉल लिया था। वह अचानक पुलिस की चेकिंग देखकर घबरा गए और अपना मोटरसाइकिल पीछे से मोड़ने लगे।
विज्ञापन


पुलिस टीम को जब शक हुआ, तो उनका पीछा करने की कोशिश करते हुए उन्हें पकड़ने की कोशिश की। मोटरसाइकिल पर भागते हुए उनका बैग जमीन पर गिर गया। पुलिस टीम ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह मोटरसाइकिल भगाने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल से गिरे बैग को अपने कब्जे में लेकर उसे खोलकर देखा, तो बैग से एक कपड़े में लिपेटकर रखे हुए दो जिंदा हैंड ग्रेनेड बम बरामद हुए। इसके बाद मामले की जानकारी एआईजी स्पेशल स्टाफ फाजिल्का को दी गई और फरार मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों पर विस्फोटक पदार्थ एक्ट 1908 की धारा 3,4 व 5 के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पीसीआर और जिले के सभी पुलिस थानों को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें