फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: फेसबुक फ्रेंड महिला से दुष्कर्म कर लाखों के गहने लेकर विदेश भागा

Sun, 28 Nov 2021 04:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)

सार

आरोपी ने एक चाकलेट दी, जो कि महिला ने खा ली। इसके बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी ने दुराचार किया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब उसे होश आया, तो कमरे की अलमारी खुली पड़ी थी और अलमारी में लाखों के गहने जो इकट्ठा थे, वहां से गायब थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वालामुखी क्षेत्र में एक अनोखी वारदात सामने आई है। महिला का आरोप है कि उसके एक फेसबुक दोस्त ने पहले दुष्कम किया और फिर कमरे से लाखों के गहने चोरी कर विदेश भी फरार हो गया है। मामला करीब एक माह पुराना है। पीड़िता ने इसकी शिकायत शनिवार को थाना ज्वालामुखी में दर्ज करवाई है। मामला थाना में दर्ज होने पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और पीड़िता का मेडिकल भी करवा लिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी ज्वालामुखी जीत सिंह ने की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय विवाहित महिला निवासी तहसील खुंडियां ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह ज्वालामुखी क्षेत्र के नजदीक एक गांव में किराये का कमरा लेकर रहती है। उसका बेटा यहां निजी स्कूल में पढ़ता है और पति बाहर काम करता है। महिला ने शिकायत में बताया कि तहसील देहरा का एक व्यक्ति उसके साथ फेसबुक पर बात करता था। 25 अक्तूबर को वह व्यक्ति महिला के कमरे में पहुंच गया। उस समय महिला का पति कमरे में नहीं था।

महिला ने आरोपी से कमरे में आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह यहां से निकल रहा था तो मिलने चला आया। उसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी और महिला को एक चाकलेट दी, जो कि महिला ने खा ली। इसके बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी ने दुराचार किया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब उसे होश आया, तो कमरे की अलमारी खुली पड़ी थी और अलमारी में लाखों के गहने जो इकट्ठा थे, वहां से गायब थे।
विज्ञापन


आरोपी सारे गहने लेकर फरार हो चुका था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला थाना में दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला थाना में दर्ज किया गया है और पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और विदेश चला गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की धरपकड़ के लिए कानूनी कार्रवाई और प्रक्रिया अमल में ला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें